अर्थ : वह बात जिसे कोई सिद्ध करना चाहता हो तथा जिसका किसी ओर से विरोध होता या हो सकता हो।
उदाहरण :
आप पहले अपना पक्ष जज के सामने रखिए।
अर्थ : किसी वस्तु के विषय में उन बातों में से एक जिस पर पृथक-पृथक विचार किया जा सकता हो या करने का प्रयोजन हो।
उदाहरण :
भारतीय अर्थव्यवस्था के विभिन्न पहलुओं पर विचार करना आवश्यक है।
पर्यायवाची : पहलू
अर्थ : किसी विषय के दो या अधिक परस्पर विरोधी तत्वों, सिद्धांतों अथवा दलों में से कोई एक।
उदाहरण :
आप किस पक्ष में हैं?
अर्थ : किसी बात, काम आदि का समर्थन।
उदाहरण :
मैं यह काम करने के पक्ष में नहीं हूँ।
अर्थ : किसी स्थान या पदार्थ के वे दोनों छोर या किनारे जो अगले या पिछले से भिन्न हों।
उदाहरण :
पत्र का दूसरा पक्ष पीला है।
अर्थ : वह व्यक्ति जो न्यायिक कार्रवाही में शामिल हो।
उदाहरण :
आज अदालत में पहली पार्टी अनुपस्थित थी।
पर्यायवाची : पार्टी